फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Combing operation started to sedate the tiger, team called from Pilibhit

Lakhimpur Kheri News: बाघ को बेहोश करने के लिए कांबिंग शुरू, पीलीभीत से बुलाई गई टीम

Thu, 05 Sep 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Combing operation started to sedate the tiger, team called from Pilibhit
लखीमपुर खीरी। बाघ को पकड़ने के लिए उसे बेहोश (ट्रेंकुलाइज) करने की अनुमति मिलने ही वन विभाग ने कांबिंग शुरू करा दी है। बुधवार को टीम ने मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के इमलिया, घरथनियां आदि कई गांवों के आसपास टीम ने कांबिंग की। ट्रेंकुलाइजेशन के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दक्ष गंगवार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बाघ के हमले से इमलिया निवासी अमरीश कुमार (45) को जान गंवानी पड़ी थी। इसके बाद बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने इमलिया, घरथनियां में चार पिंजरे व निगरानी के लिए 24 कैमरे लगाए। इसके अलावा वन्यजीव एवं जनमानस सुरक्षा के लिए चार टीमें लगाई गईं। साथ ही विभाग ने टोल फ्री व मोबाइल नंबर जारी किया है, ताकि अगर कहीं कोई वन्यजीव दिखता है तो उसकी सूचना दी जा सके।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी संजय बिश्वाल ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव या पगमार्क दिखने पर वन चौकी, डायल 112 या फिर 7839435104, 7839435103, 9205380348, 9149388700, 6394684587, 7839434578, 9756294612 मोबाइल नंबर पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाघ के पगचिह्न मिलने से हड़कंप
मोहम्मदी। रेहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पोखनापुर के कर्मा के गन्ने के खेत में बाघ केे पगचिह्न मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वनरक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा और अभिषेक कुमार वर्मा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को खेतों में झुंड के साथ और शोरगुल करते हुए जाने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed