फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Collectorate in the Divine Room Fire caused by a short circuit

कलक्ट्रेट के दैवीय कक्ष में  शार्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 17 Mar 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 17 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
 Collectorate in the Divine Room Fire caused by a short circuit
Orgy of Fire - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट के दैवीय कक्ष में 
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग

कलक्ट्रेट स्थित दैवीय आपदा कक्ष में बुधवार रात आग लगने से कमरे में रखे करीब आधा दर्जन कंप्यूटर सेट, मेज कुर्सियां और तमाम रिकार्ड जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी सुबह कार्यालय खुलने के समय हुई। घटना की सूचना पाकर एडीएम एसपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग शार्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। 
कलक्ट्रेट परिसर में संयुक्त कार्यालय के निकट स्थित दैवीय आपदा कक्ष में बुधवार रात किसी समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की शुरुआत कमरे के बीच रखी बड़ी मेज से हुई। मेज पर कंप्यूटर सिस्टम के अलावा दर्जनों फाइलें रखी हुईं थीं। लकड़ी की मेज कुर्सी के अलावा सारी फाइलें और कंप्यूटर सिस्टम जल गया। जल्दी ही आग ने आस पास की मेजों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पांच कंप्यूटर सिस्टम, छह प्रिंटर, फैक्स मशीन जलकर राख हो गई। एक मेज के अलावा कई कुर्सियां और दीवार पर लगा पंखा पूरी तरह जल गया। 
विज्ञापन

आग लगने का पता कार्यालय खुलने के समय लगा। जब कमरा खोला गया तो वह धुंए से भरा था। सामान सुलग रहा था। अलमारियां तप रहीं थीं, अलमारियों के अंदर रखा प्लास्टिक का सामान पिघल गया। सामने की दीवार भी चटक गई। घटना की सूचना मिलने पर एडीएम एसपी सिंह ने मौका मुआयना किया। मालूम हो कि एक सप्ताह पहले कलक्ट्रेट परिसर में ही स्थित मालखाने में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि दैवीय आपदा कक्ष में शार्ट सर्किट से आग लगी है। इसमें पांच कंप्यूटर सिस्टम एक प्रिंटर, एक फैक्स मशीन जल गई है। कई महत्वपूर्ण फाइलें भी जल गई हैं। फिलहाल आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed