फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cold weather continues people shiver from cold wave in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: तराई में सर्दी का सितम बरकरार, शीतलहर से कांपे लोग, दिनभर छाया रहा कोहरा

Fri, 19 Jan 2024 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 05:06 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में सर्दी का सितम कम नहीं रहा है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं शीतलहर चलने और कोहरा छाने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। 

विज्ञापन
Cold weather continues people shiver from cold wave in Lakhimpur Kheri
खीरी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। शीतलहर से लोगों की कंपकंपा छूटती रही। पूरे दिन गलन और ठंड से राहत नहीं मिल सकी। हाल यह रहा कि दोपहर 12 बजे तक कोहरा बरसता रहा। लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह से ठंड और गलन रहेगी।

विज्ञापन


जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गलन और सर्द हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। गलन बढ़ने की वजह से लोग घरों में दुबके नजर आए वहीं सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


हाल यह हुआ कि दोपहर 12 बजे तक कोहरा गिरता रहा। वहीं ग्रामीण इलाकों का हाल काफी बुरा रहा। कई ग्रामीण इलाकों में पूरे दिन कोहरा पड़ता रहा। हालांकि बृहस्पतिवार को हल्की धूप खिलने पर लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि तापमान में लगातार गिरावट हो सकती है जिससे गलन और ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कुछ घंटे जलने के बाद ठंड हो जाते हैं अलाव
ठंड से बचने के लिए नगर पालिका ने रैन बसेरे के अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने का दावा कर रही है। नगर पालिका के कर्मचारी अलाव तो जलवाते हैं, लेकिन यह अलाव 12 बजने से पहले ही ठंडे होने लगते हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं रैनबसेरे में पर्याप्त जगह न होने की वजह से लोग इधर से उधर भटकते हैं।

9 से 12 तक के स्कूल खुले, छात्र ठिठुरने को मजबूर
17 जनवरी तक कक्षा एक से लेकर इंटर तक के समस्त स्कूल बंद कर दिए गए थे। लेकिन 18 जनवरी से कक्षा नौ से लेकर इंटर तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूल खुल जाने से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। नौ से लेकर इंटर तक के छात्र छात्राओं ने डीएम से भीषण ठंड में स्कूल बंद करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed