{"_id":"6921fc3515ea5145a400fc64","slug":"cold-conditions-continue-to-rise-in-late-november-with-temperatures-dropping-24-degrees-in-a-week-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-161779-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवंबर के आखिर में बढ़ रही ठंड, एक हफ्ते में 2.4 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवंबर के आखिर में बढ़ रही ठंड, एक हफ्ते में 2.4 डिग्री लुढ़का पारा
Sat, 22 Nov 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
दिनभर छाई रही धुंध, गर्म कपड़ों में निकले लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवंबर का आखिरी सप्ताह नजदीक आते ही ढंड भी बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री लुढ़का है। हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला। इससे दिन में भले ही गुनगुनी धूप से लोगों को राहत है, पर रात की सर्दी अभी से सताने लगी है।
शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला दिखाई दिया। हल्की धुंध दिन में छाई रही। साथ ही हल्की ठंडी हवा भी चली। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री सल्सियस कम दर्ज किया गया। इसके चलते शनिवार शाम को ठंड कुछ अधिक महसूस हुई। शाम ढलते ही सड़कों पर चहल-पहल कुछ कम हुई।
विज्ञापन
दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में दिखे। बीच-बीच में निकली हल्की गुनगुनी धूप का भी लोगों ने छतों पर बैठकर आनंद लिया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी। इस बीच न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान आईएमडी ने किया है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह में इस तरह से घटा-बढ़ा तापमान
दिन = अधिकतम तापमान = न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
16 नवंबर = 26 = 15.4
17 नवंबर = 27 = 14
18 नवंबर = 26 = 14
19 नवंबर = 28 = 14.4
20 नवंबर = 27 = 16
21 नवंबर = 27 = 14
22 नवंबर = 27 = 13
अगले छह दिनों के तापमान का पूर्वानुमान (आईएमडी के अनुसार)
दिन = अधिकतम तापमान = न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
23 नवंबर = 27 = 14
24 नवंबर = 26 = 14
25 नवंबर = 25 = 13
26 नवंबर = 24 = 13
27 नवंबर = 24 = 12
28 नवंबर = 24 = 12