फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CMS Dr Koli who arrived to testify in the Tikunia violence suffered heart attack referred to Lucknow

Lakhimpur Kheri: तिकुनिया हिंसा में गवाही देने पहुंचे सीएमएस डॉ. कोली को हार्ट अटैक, लखनऊ किए गए रेफर

Sat, 08 Nov 2025 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 04:39 PM IST
सार

तिकुनिया हिंसा मामले में गवाही देने के लिए जिला न्यायालय पहुंचे जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरके कोली की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। इस पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
CMS Dr Koli who arrived to testify in the Tikunia violence suffered heart attack referred to Lucknow
डॉक्टर कोली को लखनऊ रेफर किया गया - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में गवाही देने के लिए शुक्रवार को जिला न्यायालय पहुंचे जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरके कोली की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाने पर फिजिशियन टीम ने उन्हें हार्ट अटैक की पुष्टि की।

विज्ञापन


डॉ. कोली 2021 में तीन अक्तूबर को हुई इस हिंसा के वक्त जिला अस्पताल में ही तैनात थे। घटना में मारे गए आठ लोगों का पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम में वह भी शामिल थे। शुक्रवार को गवाही के लिए वह एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत पहुंचे। तभी कुछ दिक्कत महसूस करते हुए वह डीजीसी को जानकारी देने के बाद वहां से चले गए। 
विज्ञापन


साथी कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां ईसीजी के बाद इलाज करके स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। इसके बाद डॉ. कोली को एंबुलेंस से लखनऊ केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी सेंटर भेज दिया गया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि अब डॉ. कोली की हालत सामान्य व खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को गवाह डॉ. कोली की हालत नाजुक होने की जानकारी मिलने के बाद एडीजे ने कार्यवाही आगे बढ़ा दी। अब पोस्टमाॅर्टम में शामिल रहे दूसरे डॉक्टर को 11 नंवबर को तलब किया है। डॉ. एसके मिश्रा के बृहस्पतिवार को बयान हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed