फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CMO reached Gularia to know the reality of door to door survey

डोर टू डोर सर्वे की हकीकत जानने गुलरिया पहुंचे सीएमओ

Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
CMO reached Gularia to know the reality of door to door survey
गुलरिया गांव में मरीज का तापमान चेक करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले गांव में मिले दस लोग, सीएमओ ने ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार को संक्रामक बीमारियों की पहचान के लिए शुरू किए गए डोर टू डोर सर्वे की हकीकत जानने के लिये सीएमओ ने बिजुआ ब्लॉक के गांव गुलरिया पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया, जिसमें दस लोग बिना वैक्सीन और तमाम बच्चे टीकाकरण से वंचित मिले। सीएमओ ने सभी को जागरूक कर टीका लगवाने को कहा।
घर-घर चल रहे सर्वे अभियान के निरीक्षण के लिए गुलरिया पहुंचे सीएमओ ने गांव का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश बीमारियों का कारण गंदगी और जलभराव है। इसलिए साफ सफाई अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है। गांव भ्रमण के दौरान टीमें सर्वे करती मिलीं। इस दौरान बुखार पीड़ित मिले मरीजों की नब्ज देखकर सोमवार को सीएचसी पर दिखाकर दवा लेने को कहा।
विज्ञापन

सर्वे टीम ने बताया कि अब तक के निरीक्षण में दस कोविड वैक्सीनेशन सहित कई बच्चे टीकाकरण से वंचित मिले हैं। इस पर सीएमओ ने कोरोना का टीका लगवाने और संपूर्ण टीकाकरण से वंचित बच्चों का 15 सितंबर तक वैक्सीनेशन कराने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए वैक्सीनेशन से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमाबुजुर्ग में रविवार को भी रही राहत, नहीं मिला कोई नया मरीज

सिकंद्राबाद। मलेरिया से जूझ रहे कैमाबुजुर्ग गांव में रविवार को दूसरे दिन भी कोई नया मरीज नहीं मिला। कैमा बुजुर्ग, लाल्हनपुर एवं करनपुर गांव में 83 लोगों की जांचें हुईं। डीएम के निर्देश के बाद गांव में गए डीपीआरओ ने भी साफ सफाई का हाल जाना। मलेरिया निरीक्षक विवेक शुक्ल एवं प्रिया, फाइलेरिया निरीक्षक अंजनी मिश्रा ने घर-घर जाकर कोल्ड ड्रिंक्स की खाली रखी बोतल, नाद एवं कोल्हू की जगह पर जलभराव में लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट कराया।
डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि साफ सफाई एवं एंटीलार्वा का छिड़काव कराए जाने का ही परिणाम है कि पिछले दो दिन में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि करनपुर गांव में एक बर्फ फैक्ट्री का पानी गांव के पास की एकत्र हो रहा था। पानी का बहाव दूसरी तरफ मोड़ दिया गया है। सफाई अभियान बुखार प्रभावित चारों गांवों में जारी रहेगा।

कैमाबजुुर्ग एवं उसके अन्य गांवों में स्थिति नियंत्रण में है। गांव में स्वास्थ्य शिविर के साथ सफाई अभियान और एंटीलार्वा का छिड़काव जारी है। रविवार को गांव जाकर निरीक्षण भी किया था। मगर, कोई नया मरीज नहीं मिला। - डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ

बांकेगंज में पांच दिन में 82 बुखार पीड़ित चिह्नित किए

बांकेगंज। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवरिया ने बताया कि पांच दिन में 82 बुखार पीड़ित चिह्नित किए गए। तेज बुखार वाले 20 रोगियों की मलेरिया जांच की गई। सभी की मलेरिया की रिपोर्ट निगेटिव आई। साथ ही बीसीपीएम अनिल पाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में पहली बार गर्भवती हुईं 73 महिलाओं को चिह्नित किया गया। इसके अलावा जीरो से दो वर्ष तक के 154 ऐसे बच्चों का चिह्नीकरण किया गया जिनका टीकाकरण नहीं हुआ था। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें। डॉ. अनीसुल हसन अंसारी, चीफ फार्मासिस्ट चंद्रशेखर, सचिन वर्मा, विष्णु प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

बुखार पीड़ित पांच बच्चे भर्ती

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित बच्चों के आने का सिलसिला नहीं थम रहा है।
रविवार को भी पांच बच्चे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए। बुखार आने पर सिंगाही निवासी रमेश पांच वर्षीय शिवम, बहादुरनगर निवासी सचिन पांच वर्षीय पुत्री शगुन, मितौली निवासी हनीफ सात वर्षीय वहाजुद्दीन, रंगीलानगर निवासी रईस डेढ़ वर्षीय पुत्र आजाद एवं कोटखेरवा निवासी मंजेश तीन वर्षीय पुत्री प्रज्ञा को जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed