फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CMO office hit gate lock

सीएमओ कार्यालय गेट में ताला ठोका

Sat, 01 Aug 2015 05:56 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 01 Aug 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
CMO office hit gate lock
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में ताला डालकर गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाया और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बच्चों का चयन वरीयता क्रम में करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह सीएमओ कार्यालय खुला ही था कि चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर सीएमओ गेट में ताला डाल दिया और गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने विभाग में हो रही नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने मांग की कि स्टाफ नर्स, लिपिक और चतुर्थ श्रेणी सहित अन्य पदों पर स्वाथ्य विभाग के कर्मचारियों के बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार वरीयता के क्रम में नियुक्ति दी जाए इसके बाद दूसरे लोगों का चयन किया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे ताला नहीं खुलने देंगे। प्रदर्शन के दौरान चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ओपी गुप्ता और मंत्री राकेश वाल्मीकि सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
नहीं हो पाया लोगों का काम
कर्मचारियों के सीएमओ कार्यालय में  ताला डालने से वहां लिपिक संवर्ग के कर्मचारी भी काम नहीं कर पाए। लिपिक संवर्ग के कर्मचारी भी बाहर खड़े हो गए। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने और अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों के काम नहीं हो पाए। कुछ देर प्रतीक्षा करने के बाद यहां आने वाले लोग बैरंग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट..
विभागीय नियुक्तियों में ऐसा कोई नियम नहीं है कि कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाए। फिलहाल वह जिले से बाहर हैं, इसलिए सोमवार को पूरा मामला देखेंगे और कर्मचारियों से बात भी करेंगे।
-वीके साहू, सीएमओ/सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed