{"_id":"6a67972642ab4558cf05d265","slug":"cmkp-up-sainik-school-lucknow-wins-in-under-14-and-17-categories-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-180990-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अंडर-14 और 17 में लखनऊ का सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अंडर-14 और 17 में लखनऊ का सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल विजेता
Mon, 27 Jul 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई क्लस्टर-चतुर्थ वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 (बालक वर्ग) में सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 में सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद विजेता रहा।
शहर के समीप ग्रीन फील्ड एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबलों और समापन समारोह के साथ समापन हुआ। अंडर-14 में सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ विजेता और यश विद्या मंदिर, अयोध्या उपविजेता रहा।
अंडर-17 में भी सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ ने बाजी मारी, जबकि रैपिड ग्लोबल स्कूल, औरैया उपविजेता रहा। अंडर-19 में सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद विजेता और आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ उपविजेता रहा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भी विशेष सराहना की गई।
विज्ञापन
समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत मिश्रा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का सशक्त मंच हैं।
विद्यालय के शैक्षिक निदेशक आलोक मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता का सफल आयोजन सभी के सहयोग एवं समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, प्रबंधक अर्बन कोआपरेटिव बैंक राजीव त्रिवेदी, प्रबंधक ऑक्सफोर्ड स्कूल उमेश तिवारी एवं अर्बन बैंक अधिकारी दिलीप मिश्र मौजूद रहे।