{"_id":"6211503f89a77455a32d623c","slug":"cm-yogi-will-hold-five-meetings-in-lakhimpur-kheri-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: लखीमपुर खीरी में आज पांच सभाएं करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: लखीमपुर खीरी में आज पांच सभाएं करेंगे सीएम योगी
Sun, 20 Feb 2022 10:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:23 AM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सीएम योगी निघासन व धौरहरा विधानसभा की संयुक्त रैली ढखेरवा चौराहे पर सुबह 11:15 करेंगे।
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिले में पांच सभाएं संबोधित करेंगे। फिलहाल लखीमपुर में होने वाली उनकी रैली स्थगित हो गई है। अब वह सदर एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त चुनावी रैली फरधान के किसान इंटर कॉलेज में करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सीएम योगी निघासन व धौरहरा विधानसभा की संयुक्त रैली ढखेरवा चौराहे पर सुबह 11:15 करेंगे। इसके बाद गोला विधानसभा क्षेत्र की रैली पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान पर 12:30 बजे, मोहम्मदी विधानसभा की रैली कस्बे के रामलीला मैदान पर डेढ़ बजे, कस्ता विधानसभा की रैली कस्ता कस्बे के चौराहे पर ढाई बजे और अंत में लखीमपुर व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली फरधान के किसान इंटर कॉलेज में शाम 3:30 बजे होगी।
विज्ञापन