फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Clouds remained, no relief from the humid heat

Lakhimpur Kheri News: छाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी से नहीं मिली राहत

Mon, 21 Jul 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained, no relief from the humid heat
लखीमपुर खीरी। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दिन की अपेक्षा रविवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। बीच-बीच में हवा भी चलती रही। शाम को हल्की फुहार हुई, इससे उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम पारा 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे। इससे पूरा दिन बदली छाई रही। बीच-बीच में चल रही हवा की वजह से मौसम सुहावना हो गया। बीते कई दिनों से सता रही तेज धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि उमस होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं शाम करीब छह बजे हल्की फुहार से लोगों को बारिश का अंदेशा हुआ, लेकिन हल्के छींटे पड़ने से उमस और बढ़ गई। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। साथ ही एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed