फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Claim of completion of SIR work of Gola Assembly

Lakhimpur Kheri News: गोला विधानसभा का एसआईआर कार्य पूरा होने का दावा

Thu, 04 Dec 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 04 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Claim of completion of SIR work of Gola Assembly
पलिया तहसील में एसआईआर कार्य के दौरान दिशा-निर्देश देते एसडीएम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। तहसील प्रशासन ने निर्धारित समयावधि में गोला विधानसभा का एसआईआर कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने का दावा किया है। एसडीएम ने कई चरणों में बीएलओ और बूथ लेवल एजेंट की बैठक कर कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन


एसआईआर पूर्ण करने की समयावधि चार दिसंबर निर्धारित हुई थी। इसके बाद स्थिति को देखते हुए एक सप्ताह का समय बढ़ाया गया था। हालांकि सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और तहसीलदार भीमचंद ने चार दिसंबर तक ही एसआईआर कार्य शत शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने का दावा किया है।
विज्ञापन


गोला विधानसभा में 403722 मतदाता हैं, जिनका एसआईआर करने में 411 बीएलओ रात-दिन लगे हैं। निर्वाचन आयोग प्रत्येक दो घंटे पर गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा कर रहा है। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि शत प्रतिशत एसआईआर पूर्ण कर लिया है। बीएलओ और बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक कर उन्हें अगले चरण के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जो मतदाता छूट गए हैं या किन्हीं कारणों से गणना प्रपत्र गलत हो गया है। उनके लिए रोल बैक शुरू कर दिया गया है। तहसील मुख्यालय पर तत्काल प्रपत्र की त्रुटि दूर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालपुर में एसआईआर कार्य पूरा किया

केशवापुर। ब्लाॅक बांकेगंज की ग्रामपंचायत जलालपुर में चारों बूथों में एसआईआर का कार्य लगभग पूरा कर लिया है।बीएलओ असीम अंसारी द्वारा बूथ संख्या 169 में कुल 1298 गणना प्रपत्र, दूसरी बीएलओ नसरीन फातिमा ने बूथ संख्या 170 के कुल 1266 गणना प्रपत्र, तीसरे बीएलओ राजीव राठौर द्वारा बूथ संख्या 171 में कुल 1250 गणना प्रपत्रों व चौथे बीएलओ नीरज कुमार वर्मा द्वारा बूथ 172 के कुल 1168 गणना प्रपत्रों के साथ शत प्रतिशत कार्य तय समय में पूरा कर लिया है। संवाद


एसआईआर को लेकर तहसील में जुटे अधिकारी

पलियाकलां। एसआईआर कार्य में तेजी लाने के साथ ही जल्द से जल्द इसको पूरा कराने के लिए तहसील स्तरीय अधिकारी बराबर लगे हुए हैं। रोजाना तहसील सभागार में एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बराबर नजर बनाए हुए है और बीएलओ से लगातार हर समय की अपडेट ली जा रही है। एसडीएम ने बताया कि सभी बीएलओ के साथ बैठक कर पहले ही निर्देशित किया जा चुका है कि एसआईआर को जल्द से जल्द पूरा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article