फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CJM reshuffled the jurisdiction

Lakhimpur Kheri News: सीजेएम ने किया क्षेत्राधिकार में फेरबदल

Tue, 02 May 2023 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
CJM reshuffled the jurisdiction
लखीमपुर खीरी। न्यायिक अधिकारियों के तबादले और एक न्यायिक अधिकारी के लंबे अवकाश पर जाने के बाद, सीजेएम अशोक कुमार ने विभिन्न पुलिस स्टेशन को लेकर बड़े फेरबदल किए हैं।
विज्ञापन

जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला से अनुमोदन मिलने के लिए सीजेएम अशोक कुमार ने बड़े फेरबदल किए है,गोला थाने के पुलिस चालानी और गोला से संबंधित कार्यों को जेएम 8 से वापस लेकर स्वयं सुनवाई का निर्णय लिया है। गौरीफंटा थाने का क्षेत्राधिकार एसीजेएम थर्ड से वापस लेकर जेएम-7 को दिया है तो चंदन चौकी थाना को एसीजेएम थर्ड से वापस लेकर जेएम प्रथम की अदालत को सौंपा है तो थाना भीरा के कार्यों को जेएम थर्ड की अदालत से वापस लेकर सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी को सौंपा है। संपूर्णानगर के मामले अब सिविल जज जूनियर डिविजन न्यू एफटीसी सुनेंगे, जबकि ईसानगर और खमरिया थाने के मामले जेएम 8 की अदालत से वापस लेकर जेएम-7 को सौंपे हैं। वहीँ एसीजेएम-4 के कोर्ट रूम को द्वितीय तल पर, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी महिला को तृतीय तल पर शिफ्ट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed