फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur kheri Kisan Samman Nidhi hanging due to e KYC

Lakhimpur kheri: ई-केवाईसी के चक्कर में लटकी किसान सम्मान निधि, किसानों को अब तक मिल नहीं पाई 12वीं किस्त

Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के 34 प्रतिशत पात्र किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। कृषि विभाग समेत राजस्व विभाग को भी इस काम में लगाया गया है, लेकिन 2,16,149 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।

विज्ञापन
Lakhimpur kheri Kisan Samman Nidhi hanging due to e KYC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सितंबर 2022 में किसानों को दी जाने वाली 12वीं किस्त का भुगतान अभी तक नहीं मिल पाया है, क्योंकि 34 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। कई दिनों से आंकड़ा 66 प्रतिशत पर अटका हुआ है। तमाम कोशिशों के बावजूद ई-केवाईसी का ग्राफ आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

विज्ञापन


जनपद में कुल 6,45,081 किसान पीएम सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। इसके सापेक्ष 66 प्रतिशत यानी 4,28,932 किसानों ने ई-केवाईसी कराई है। शेष 34 प्रतिशत किसान ई-केवाईसी कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इससे पात्र लाभार्थी किसानों को भी सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है, जबकि सितंबर माह में 12वीं किस्त दी जानी थी। हालांकि कृषि विभाग समेत राजस्व विभाग को भी इस काम में लगाया गया है, लेकिन 2,16,149 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन


इससे सरकार ने अभी तक किस्त जारी नहीं की है, जबकि दो अक्तूबर के मौके पर किसानों के खाते में किस्त भेजे जाने की बात कही जा रही थी। उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि किसानों की ई-केवाईसी के साथ ही उनकी जमीन का विवरण भी अपलोड किया जा रहा है। अभी तक 66 प्रतिशत किसानों ने ई-केवाईसी कराई है। शेष किसानों को भी शीघ्र ई-केवाईसी कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed