फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

धनारा घाट पर पैंटूल निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Wed, 13 Oct 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
संपूर्णानगर के धनारा घाट पुल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सुभासपा के पदाधिकारी। - फोटो : LAKHIMPUR
संपूर्णानगर। शारदा नदी के धनारा घाट पर अक्तूबर में पांटून पुल बना दिया जाता है, लेकिन इस बार लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण पुल बनाने का काम शुरू नहीं हो सका है। इस कारण इलाके के लोग नाव का संचालन कर तहसील मुख्यालय जान जोखिम में डालकर जाने को विवश है। इसी में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने धनारा घाट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही पांटून पुल न बनाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला पीलीभीत के थाना हजारा पूरनपुर तहसील क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों को ट्रांस शारदा पार क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। यहां धनारा घाट पर बना पांटून पुल बरसात के समय हटा लिया जाता है। करीब चार माह बाद अक्तूबर में पांटून पुल फिर से बना दिया जाता है। शासन द्वारा निर्धारित समय 15 अक्तूबर तक धनारा घाट पर पांटून पूल बन जाना चाहिए, लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण अब तक पुल बनाने का काम शुरू नहीं हो सका है। इसी को लेकर मंगलवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी पीलीभीत के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीस अहमद अंसारी अपनी टीम के साथ धनारा घाट पहुंचे और पुल न बनाए जाने पर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द से जल्द पुल निर्माण न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस दौरान पूरनपुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल दुबे, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद यादव, लखीमपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार राजभर, जिला प्रमुख शैंलेद्र राजभर, कोषाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह, अमर भारती, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed