फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया प्रारंभ

Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, लेकिन पदों की संख्या घटा दी है। 970 के सापेक्ष सिर्फ 290 पदों पर भर्ती की जाएगी। शेष पदों पर भर्ती के लिए बाद में प्रक्रिया कराई जाएगी। आनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जनपद में 3500 से अधिक आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आंगनबाड़ी सहायिका के 970 रिक्त पदों को भरा जाना है। भर्ती प्रक्रिया के प्रारंभ में ही आरक्षण निर्धारण को लेकर पेंच फंसा था, जिससे करीब दो माह तक चयन प्रक्रिया बाधित रही। इसके बाद शासन ने 2010 की आरक्षण सूची के अनुसार भर्ती प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए थे। 13 अगस्त 2021 को ग्रामवार, आंगनबाड़ी केंद्रवार, पदवार आरक्षण सूची फाइनल की गई थी, तब 700 पदों पर भर्ती कराने की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही थी। 19 अगस्त तक आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया में आगे की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है, लेकिन भर्ती के लिए पदों की संख्या एक बार फिर से घटाकर 290 कर दी गई है। यह सभी पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हैं। सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई है, जिसमें एसडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एई लघु सिंचाई, संबंधित ब्लॉकों की सीडीपीओ और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बतौर सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अभी 290 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो सभी पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हैं। शेष पदों पर बाद में भर्ती कराई जाएगी। चार से 25 सितंबर 2021 तक आनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट पर जमा किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed