फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

उद्यमियों की समस्याओं को हल करना शासन की प्राथमिकता

Fri, 03 Sep 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। उन्होंने व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने ओवरब्रिज के बाईं ओर लगे विद्युत पोल की शिफ्टिंग करने की मांग उठाई, ताकि यातायात में सुगमता आ सके। इस पर डीएम ने ईओ व एक्सईएन विद्युत को स्थलीय भ्रमण कर समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए। बेतरतीब ट्रैफिक व गंदगी का भी मुद्दा उठाया गया। डीएम ने नगर पालिका को निर्देश दिए कि राउंड ओ क्लॉक कर्मियों की ड्यूटी लगाकर साफ-सफाई का अभियान चलाएं। विद्युत समस्या के निदान के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करें, जिससे समस्याओं का निस्तारण समय से हो सके।
विज्ञापन

बैठक में गाड़ियों का अकारण चालान होने की समस्या उठाई गई तो डीएम ने निर्देश दिए कि चालान करने से पूर्व संबंधित व्यक्ति की बात अवश्य सुन लें। उद्यमियों ने नगर के मेला मैदान चौराहे से बजरंग पैलेस की ओर जाने वाले मार्ग पर आगे नाला बंद होने की बात कही, जिस पर डीएम ने नगर पालिका को स्थलीय भ्रमण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड अजबापुर के प्रतिनिधि ने गोविंदापुर से अजबापुर जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास के संयुक्त निदेशक एससी तिवारी ने शिशिक्षु प्रोत्साहन योजना के बारे में उद्योग बंधु के सदस्यों व उपस्थित अधिष्ठान के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। अप्रेंटिस पोर्टल पर अधिष्ठान का पंजीकरण कम होने की जानकारी दी। अप्रेंटिस पूर्ण कर चुके प्रशिक्षार्थियों का शिशिक्षु प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सरकार की ओर से मिलने वाले 2500 रुपये की प्रतिपूर्ति के बारे में जानकारी दी। सीडीओ अनिल सिंह ने कहा कि उद्यमियों की हर समस्या के निदान के लिए प्रशासन तत्पर है। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों, विभाग द्वारा संचालित पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, एमवाईएसवाई, ओडीओपी वित्तपोषण सहित रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, स्टैंडअप योजना, जेम पोर्टल, उप्र सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम स्थापना एवं संचालन सरलीकरण अधिनियम 2020 पर चर्चा की।

बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, डीपीआरओ सौम्य शील सिंह, सीओ (ट्रैफिक) अरविंद कुमार वर्मा, एलडीएम बीएस राना, एडीआईओ विपिन कुमार समेत उद्यमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed