{"_id":"612fd5678ebc3e6ee33a0797","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly458232985","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम कोरैया जंगल में डीएम ने किया पोषण माह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम कोरैया जंगल में डीएम ने किया पोषण माह का शुभारंभ
विज्ञापन
ग्राम कोरैया जंगल में डीएम ने किया पोषण माह का शुभारंभ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय पोषण माह का बुधवार को डीएम डॉ अरुण कुमार चौरसिया ने शुभारंभ किया। डीएम ने ग्राम कोरैया जंगल के आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों तीन वर्षीय सबीना और छह माह के राज का अपने सामने वजन कराकर उनकी ऊंचाई भी जांची।
डीएम ने कहा कि आशा व आंगनबाड़ी वर्कर अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण कराएं। इस अवधि में चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली औषधियों का सेवन अपनी देखरेख में कराएं।
उन्होंने कहा कि नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दुग्धपान अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि यह गांव कुपोषण मुक्त है, जो गांववासियों की सतर्कता का सूचक है। इस स्थिति को बनाए रखें। डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने पोषण माह की आवश्यकता व प्रासंगिकता की जानकारी दी। डीएम ने कोरैया जंगल के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण कर टीकाकरण कर रही टीम को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने गोल्डन कार्ड कैंप भी देखा। संचालन सीडीपीओ अंजलि गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
--
गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन
डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया और सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में गर्भवती महिलाओं शैलेंद्री, लक्ष्मी, शीतू, प्रीति की गोद भराई की। छह माह के बच्चों दिव्यांशी, तीर्था, सौरभ व राज को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे।
---
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रैली निकाली
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को कुंभी मुख्यालय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की शुरुआत की।
शासन के निर्देश पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने एक से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय से ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा ने झंडी दिखाकर राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की रैली को रवाना कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। सीडीपीओ राधा रानी ने राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की योजना के बारे में बताया। इस मौके पर एडीओ तेजराम वर्मा, गोला देहात प्रधान राजेश गिरि, शिवानी राठौर, प्रीति राठोर, पूनम चौरसिया, मीना राठौर, शशि प्रभा आदि मौजूद रहे। संवाद