{"_id":"612a92498ebc3e7f4c6b42cc","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4578289185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने विकास भवन में दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने विकास भवन में दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में ग्राम रोजगार सेवक संघ के आहवान पर प्रदर्शन करते मनरेगा कर्मचारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
लखीमपुर खीरी। ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने शनिवार को भी विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। डीएम, सीडीओ को कई ज्ञापन देने के बावजूद मांगों पर विचार न किए जाने से कर्मचारियों में रोष दिखा और संगठन ने दो सितंबर 2021 से अपनी मांगों को लेकर विकास भवन पर एकत्र होकर कार्य बहिष्कार करके अनिश्तिकालीन धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष शिवशंकर ने कहा कि मितौली की ग्राम पंचायत रसूलपुर के रोजगार सेवक मनोज कुमार की हत्या किए जाने के बाद से परिवार असुरक्षित व असहाय हो गया है। संगठन ने पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने समेत अन्य मांगों के लिए कई ज्ञापन दिए, जिसके बाद भी अधिकारियों ने मांगों पर विचार नहीं किया है। इससे जनपद समेत पूरे प्रदेश के रोजगार सेवक निराश व आक्रोशित हैं। लिहाजा संगठन ने दो सितंबर से विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह और प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा महासंघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, एडीओ सांख्यिकी संगठन व प्रादेशिक विकास सेवा संघ ने भी उचित मांगों को लेकर लिखित में समर्थन किया है और वह भी प्रतिभाग करेंगे। प्रदर्शन में महामंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अवधेश पांडेय, समीर, अजय, कमलेश आदि मनरेगा कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।