फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

कई सालों से जमे बीईओ के ब्लॉक बदले

Thu, 26 Aug 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में कई सालों से एक ही ब्लॉक में जमे खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के तबादले दूसरे ब्लॉकों में किए गए हैं। साथ ही दूसरे जनपदों से आए दो बीईओ की तैनाती ब्लॉकों में की गई है।
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर सभी ब्लॉकों में हुए इस फेरबदल से शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की कवायद भी तेज हो सकेगी, क्योंकि अब बीईओ को कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर क्षेत्र में काम करना होगा।
विज्ञापन

बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने दूसरे जनपद से आए बीईओ रमेश चौधरी को मितौली और देवेश राय को कुंभी ब्लॉक में तैनात किया है। बीईओ ओंकार सिंह को पलिया से निघासन, बीईओ शिवमंगल वर्मा को ईसानगर से नकहा, बीईओ दिनेश कुमार वर्मा को निघासन से नगर क्षेत्र/मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार, बीईओ जगन्नाथ यादव को मोहम्मदी से बांकेगंज, बीईओ शमशेर राना को पसगवां से बेहजम, बीईओ अमित कुमार को नकहा से ईसानगर, बीईओ राजेश कुमार सिंह को बांकेगंज से मोहम्मदी, बीईओ उपेंद्र सिंह को धौरहरा से रमियाबेहड़, बीईओ रामतिलक वर्मा को रमियाबेहड़ से धौरहरा, बीईओ संजय कुमार राय को फूलबेहड़ से पलिया, बीईओ रामजनक वर्मा को नगर क्षेत्र से फूलबेहड़ और डॉ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को मुख्यालय से पसगवां ब्लॉक भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed