{"_id":"6084662e8ebc3e7c19187c1f","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4448874198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार विधायक रहे राजेश गौतम का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार विधायक रहे राजेश गौतम का निधन
विज्ञापन
राजेश गौतम ( फाइल फोटो)
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। प्रदेश विधानसभा में दो बार विधायक रहे बसपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार गौतम का शनिवार दोपहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया ।
शनिवार को पूर्व विधायक राजेश गौतम अपने निवास ग्राम करनपुर में थे, अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिवार वाले उन्हें अपने निजी वाहन से लखीमपुर लेकर जा रहे थे लेकिन उन्होंने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
पूर्व विधायक राजेश गौतम अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे। कुछ वर्ष पूर्व इनके तीन भाइयों की मौत हो गई थी, अब पूर्व विधायक के दो भाई रह गए हैं। पूर्व विधायक राजेश गौतम वर्ष 2002 से 2007 तक पैला से और परिसीमन बदलने पर 2007 से 2012 तक श्रीनगर विधानसभा से विधायक रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक अनुज बालकानंद गौतम ने बताया कि अंतिम संस्कार रविवार सुबह नौ बजे उनके गांव करनपुर में होगा। संवाद