{"_id":"607884c18ebc3edb551faf40","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4440341166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट हर पीठासीन अधिकारी के संपर्क में रहें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट हर पीठासीन अधिकारी के संपर्क में रहें: डीएम
विज्ञापन
लखीमपुर के कलेकट्रेट सभागार में पंचायत चुनाव की बैठक लेते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में लगाए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की अहम भूमिका है। इसलिए अपने उत्तरदायित्व का सतर्कता व सजगता के साथ निर्वहन करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने जोनल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में रूट चार्ट बना लें। ताकि आवश्यकतानुसार मतदेय स्थल पर जल्द रिपोर्ट कर सकें। आपको सहयोग करने में प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कोई चूक न हो इसके लिए अधिकारी सक्रिय होकर कार्य करें। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट हर पीठासीन अधिकारी के संपर्क में रहे। हर समस्या के समाधान में व्हाट्सएप ग्रुप पर अलग-अलग अधिकारी उत्तरदायी बनाए गए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रभारी अधिकारी (प्रशिक्षण) रामकृपाल चौधरी ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के उत्तरदायित्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में आपका किरदार अहम है। उत्तरदायित्व को न केवल जिम्मेदारी से निभाएं, बल्कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में पूरी तन्मयता से जुट जाएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने जोनल मजिस्ट्रेट के सुपरविजन में पार्टी की रवानगी, मतदेय स्थल पर समय से मतदान की शुरूआत कराने व पार्टी की वापसी तक सतत दृष्टि बनाए रखेंगे। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अरुण कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नेश चंद्र, डीपीआरओ सौम्य शील सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजकिशोर सहित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
--
मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण का अंतिम अवसर आज
लखीमपुर खीरी। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ अरविंद सिंह ने अब तक प्रशिक्षण में प्रतिभाग न करने वाले मतदान कर्मियों को सचेत किया है। साथ ही कहा है कि कर्मियों को 16 अप्रैल को डीएस इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे के मध्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अंतिम अवसर में प्रशिक्षण न प्राप्त करने वाले एवं अनुपस्थित सभी कर्मियों के विरुद्ध प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्मिक की सर्विस को ब्रेक करने व सेवा पुस्तिका में टिप्पणी लिखने के स्पष्ट निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए हैं। कड़ी कार्रवाई के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज कराई जाएगी। संवाद