फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

एक साल में पेट्रोल पर 11.82 तो डीजल पर बढ़े 12.18 रूपए प्रतिलीटर दाम

Thu, 18 Feb 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल-डीजल के दाम में निरंतर वृद्धि होने से इसका सीधा असर घरेलू सामान और किसानों की जेब पर पड़ने लगा है। डीजल मूल्य में बढ़ोतरी होने से ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया है। यात्री परिवहन हो या फिर माल की ढुलाई, ईंधन की बढ़ती कीमतों से हर चीज के दाम बढ़ने लगे हैं। आम लोगों का कहना है कि वह कोरोना संक्रमण के चलते पहले ही टूट चुके हैं, बाकी कसर यह महंगाई पूरी कर देगी। यहां बता दें कि शहर में पेट्रोल 90.84 और डीजल 80.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। एक साल पहले यानी एक जनवरी 2020 को सादा पेट्रोल का मूल्य 76.72 रुपये, स्पीड का 79.02 रुपये एवं डीजल का मूल्य 68.67 रुपये था। मगर इन 13 माह में इनके दामों में काफी उछाल आया है। इस कारण 13 माह में पेट्रोल सादा का मूल्य बढ़कर 88.51 रुपये, स्पीड का दाम 90.84 एवं डीजल मूल्य 80.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों में निरंतर बढ़ोतरी ने हर वर्ग का जीना मुहाल कर दिया है। खासकर युवा और किसानों का, क्योंकि पेट्रोल एवं डीजल आम आदमी की जरूरत बन गया है। न तो बिना बाइक के काम धंधा करना आसान है और न ही खेती किसानी।
विज्ञापन

हर वर्ग को सरकार से कीमतों में नियंत्रण की आस
कोरोना काल में लागू किए गए लॉकडाउन एवं अन्य विपरीत परिस्थितियों से रोजगार और कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। इससे लोगों की आमदनी पर खासा असर पड़ा। कोरोना की मार से अभी तक लोग ऊबर भी नहीं पाए हैं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी ने हर वर्ग को अपनी चपेट में ले लिया है। पेट्रोल एवं डीजल मूल्य मेें दिन पर दिन हो रहे इजाफे से युवाओं से लेकर महिलाएं और किसान सब बेहाल हैं। आम आदमी की मांग की है कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को अपने नियंत्रण में ले, जिससे हर वर्ग को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख- पेट्रोल सादा- स्पीड- डीजल
एक जनवरी 2020- 76.72-79.02- 68.67
एक जनवरी 2021- 84.12-86.45-74.84
एक फरवरी 2021 -86.08 -88.39-77.42
एक फरवरी से 17 फरवरी के बीच मूल्य बढ़ोतरी
पेट्रोल सादा- 2.43 रुपये
स्पीड-2.45 रुपये
डीजल-3.43 रुपये
एक जनवरी 2020 से 17 फरवरी 2021 के बीच बढ़े दाम
पेट्रोल सादा-11.80 रुपये
स्पीड-11.82 रुपये
डीजल-12.18 रुपये
बढ़ती महंगाई तोड़ रही हर किसी की कमर
16 एलकेएच 6
पेट्रोल डीजल के दाम कंपनियां निर्धारित करती हैं। इनके दामों में प्रतिदिन 20 से 25 पैसों की बढ़ोतरी हो रही है। दाम बढ़ने से इसकी बिक्री पर भी असर पड़ने लगा है।
- अनिल अग्रवाल, मैनेजर लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन
16 एलकेएच 7
डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। यदि इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो भाड़ा भी बढ़ेगा, जिसका असर आम आदमी की जरूरत वाली चीजों पर पड़ेगा। ऐसे में महंगाई बढ़ना स्वाभाविक है।
- राजू राना, ट्रांसपोर्टर
16 एलकेएच 8-
डीजल के दाम बढ़ने से खेती किसानी का काम महंगा हो गया है। सिंचाई से लेकर जुताई तक के दाम बढ़ गए हैं। इससे किसानों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।
- सोमपाल सिंह मोहम्मदी
16 एलकेएच 9
डीजल के बढ़ते दाम किसानों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। ऐसे में खेती करना मुश्किल हो रहा है। ठेके की जमीन का पैसा एडवांस में नगद देना पड़ता है। इससे ठेका व बटाई खेती करना मुश्किल हो रहा है।
- मोहम्मद मुस्तफा, किसान मुजफ्फरपुर
16 एलकेएच 10
पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे महीने का खर्च भी बढ़ गया है, जिससे घर का बजट तक गड़बड़ा गया है। आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार इनका मूल्य निर्धारण अपने हाथ में ले।

- अमित कश्यप, निर्मलनगर
16 एलकेएच 11
पेट्रोल के दाम बढ़ने से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है, जबकि आज के दौर में बाइक एक बेहद जरूरत बन गया। सरकार इनका मूल्य निर्धारण अपने हाथ में ले, जिससे आम लोगों को राहत मिले।
- तौफीक वेग, अमीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed