{"_id":"6015a70b8ebc3e33621b58b6","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly435538339","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम धमाके के बाद नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम धमाके के बाद नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली स्थित इस्राइल दूतावास के पास हुए बम धमाके के बाद लखीमपुर खीरी से सटी नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसपी ने सीमावर्ती थानों को गश्त बढ़ाने और आने-जाने वाले रास्तों पर कड़ी चेकिंग करने और एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार की शाम दिल्ली स्थित इस्राइल दूतावास के पास बम विस्फोट हुआ था। इसके बाद से सीमा पर खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगी एसएसबी ने सतर्कता बढ़ाते हुए गश्त और नाका तेज कर दिए हैं। एसपी विजय ढुल ने बताया कि नेपाल सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती कोतवाली तिकुनियां, चंदनचौकी, गौरीफंटा, थाना पलिया और संपूर्णानगर पुलिस को सीमा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस एसएसबी जवानों से समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्त कर रही है। सीमा पर संदिग्धों की तलाशी कराकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संवाद