फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

विकास भवन को मिला आईएसओ 9001 सर्टिफिकेट

Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर में विकास भवन में सीडीओ को आईएसओ प्रमाण पत्र देते कमिशनर रंजन कुमार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विकास भवन को आईएसओ 9001 सर्टिफिकेट मिल गया है, जिसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाला प्रदेश में पहला विकास भवन बन गया है। कमिश्नर रंजन कुमार ने रविवार को विकास भवन में सीडीओ अरविंद सिंह को सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने विकास भवन की साज-सज्जा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विकास भवन को आईएसओ 9001 सर्टिफिकेट दिलाने के लिए सीडीओ अरविंद सिंह करीब एक साल से विभिन्न विभागों के साथ कायाकल्प कराने में जुटे रहे। विकास भवन के चारों ओर सड़क बनवाने के साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान सुरक्षित कराया। इसके अलावा विकास भवन के अंदर गमलों को जगह-जगह लगाया गया। वहीं भवन के बीचो-बीच तालाब बनाकर गंबूजिया मछली पाली गई। कमिश्नर ने विकास भवन परिसर का निरीक्षण किया और बेहतर प्रबंधन करने के लिए सराहना की। इस मौके पर डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी रामकृपाल चौधरी, डीएसटीओ राजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed