फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

रसोई पर महंगाई की मार: सब्सिडी वही.. दो बार में 100 रुपये बढ़ गए घरेलू गैस के दाम

Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं, जिससे 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 730 रुपये हो गया है। इस महीने में दूसरी बार गैस के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे दिसंबर में घरेलू गैस के दाम में 100 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि हो गई है। इससे रसोई में महंगाई की आग लग गई है। गृहणियां भी गैस के बढ़ते दामों को लेकर परेशान हैं। वहीं सब्सिडी की धनराशि में कोई इजाफा नहीं हो रहा है, बल्कि करीब 28 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी ग्राहकों को मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब चार लाख से अधिक घरेलू गैस कनेक्शन धारक है। दिसंबर की शुरुआत में घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 630 रुपये था, जिस पर ग्राहकों को 28 रुपये सब्सिडी मिलती थी। इसके बाद दो दिसंबर को तेल कंपनियों ने रसोई गैस में 50 रुपये की वृद्धि की थी, जिसके बाद घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 680 रुपये हो गया था। करीब एक पखवाड़े के बाद 15 दिसंबर 2020 को तेल कंपनियों ने दूसरी बार 50 रुपये और बढ़ा दिए हैं। इससे गैस सिलिंडर का दाम 730 रुपये हो गया है। इससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की रसोई के बजट का गणित गड़बड़ा गया है। भारत गैस एजेंसी केे मैनेजर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस महीने दो बार में 100 रुपये घरेलू गैस के दाम बढ़े हैं। जबकि कामर्शियल सिलिंडर पर एक दिसंबर को 36 रुपये बढ़े थे। उन्होंने बताया कि इस समय गैस की मांग में कुछ कमी आई है।
विज्ञापन

-
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस महीने दूसरी बार गैस के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनप्रीत कौर, पंजाबी कॉलोनी
-
गैस के दाम बढ़ने से आम लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। सरकार को गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाकर आम लोगों को राहत देनी चाहिए।
-आरती श्रीवास्तव, हाथीपुर कोठार
-
तेल कंपनियां मनमाने तरीके से गैस के दाम बढ़ा रही हैं, जिससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। दाम बढ़ाए हैं, तो सब्सिडी भी बढ़ानी चाहिए।
संध्या गुप्ता, नौरंगाबाद
-
घरेलू रसोई गैस का उपयोग गरीब परिवारों में भी होने लगा है, जिससे उन पर महंगाई की मार पड़ रही है। गरीब परिवारों को गैस के बढ़ते दामों से राहत मिलनी चाहिए।
-श्वेता यादव, शाहपुरा कोठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed