फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

फसल का बीमा नहीं चाहते तो 24 से पहले बैंक को दें सूचना, वरना कट जाएगी किस्त

Thu, 17 Dec 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन 2020-21 की फसलों गेहूं, मसूर और लाही/सरसों का बीमा 31 दिसंबर 2020 तक किया जाएगा। जो किसान फसल की बीमा नहीं कराना चाहते हैं, तो वह 24 दिसंबर 2020 तक बैंक में उपस्थित होकर सूचना दे दें अन्यथा बैंक द्वारा उनकी बीमा किस्त स्वत: काट ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत किसानों की भागीदारी को लेकर शासन ने कई संशोधन किए हैं। इससे फसली ऋण लेने वाले किसान जो फसल बीमा योजना में अपनी फसल का बीमा नहीं कराना चाहते हैं, उन किसानों को बीमा योजना में प्रतिभाग न करने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर से सात दिन पहले यानी 24 दिसंबर 2020 तक अपनी बैंक शाखा को सूचना देना जरूरी है। डीएम ने बताया कि यदि किसान 24 दिसंबर से पूर्व फसल बीमा की कटौती न करने संबंधित प्रार्थना पत्र बैंक में उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो बैंक द्वारा स्वत: बीमा किस्त की कटौती उनके ऋण खाते से कर ली जाएगी। यह जानकारी बैंक शाखा के ईमेल, एसएमएस, डाक से भी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि गैर ऋणी इच्छुक किसान फसल बीमा करा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी बैंक शाखा में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

-
बीमा के लिए निर्धारित किस्त (प्रति हेक्टेअर)
फसल - बीमित राशि - प्रतिशत - किस्त की राशि
गेहूं - 73870 - 1.5 - 1108
मसूर - 42730 - 1.5 - 641
लाही/सरसों - 39967 - 1.5 - 600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed