{"_id":"5fd8f3788ebc3e40fd314527","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4303080130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की आहट से बढ़ी सियासी हलचल, भ्रष्टाचार की शिकायतें भी बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की आहट से बढ़ी सियासी हलचल, भ्रष्टाचार की शिकायतें भी बढ़ीं
विज्ञापन
Civic Amenities
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सरकार ने कमर कस ली है। मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद प्रशासक (एडीओ पंचायत) कामकाज संभालेंगे। इससे पहले बचे दिनों में प्रधान और सचिव मिलकर राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग का बजट खर्च करने में जुटे हैं। तो वहीं गांवों में प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों ने प्रधानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए प्रधानों के खिलाफ डीएम को शिकायतें भेजी जा रही हैं, जिससे अब तक करीब 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
जनपद में 1166 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधान पदों पर चुनाव कराए जाने हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों पर भी चुनाव कराए जाएंगे। सबसे ज्यादा प्रधान पद के चुनाव को लेकर गांवों की सियासत जोर पकड़ने लगी है। अब तक प्रधानों के खिलाफ की जा रही शिकायतों में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण में धांधली के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा कहीं-कहीं मनरेगा में भी गड़बड़ी किए जाने के आरोप हैं। इन शिकायतों की जांच कराने में अधिकारियों की धड़कने बढ़ गई हैं, क्योंकि पहले से भी संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, जनता दर्शन आदि में शिकायतें मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में सभी शिकायतों की जांच कराने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं पंचायत चुनाव की तैयारियां भी करनी है और निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य भी कराया जा रहा है।
-
आवास और शौचालय में धांधली का आरोप
ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचापत दरिगापुर निवासी इंद्रबली, रमाशंकर, सरिता देवी, चेतराम आदि ने चुनावी रंजिश के चलते प्रधानमंत्री आवास न दिए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायत कर्ताओं ने खुद को पात्र बताते हुए मामले की जांच कराने की डीएम से मांग की है। इसी ग्राम पंचायत के बच्चूलाल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालय का पैसा न दिए जाने की शिकायत डीएम से की है। इसके अलावा गांव में कहीं भी कूड़ादान न लगाए जाने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
-
प्रधान पर मां और भाइयों के नाम आवास देने का आरोप
पसगवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमुलिया निवासी अर्जुन ने प्रधानमंत्री आवास में धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। प्रधान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए अर्जुन ने डीएम से शिकायत में बताया है कि गांव में पांच आवास आए, जिनमें प्रधान ने तीन आवास अपनी माता और दो सगे भाइयों को दे दिए। आरोप यह भी है कि अर्जुन पुत्र मिट्ठू का नाम पात्रता सूची में होने के बावजूद मिलते जुलते नाम वाले अर्जुन पुत्र लालराम को आवास दे दिया गया है, जो प्रधान और सचिव की मिलीभगत से अंजाम दिया गया है।
-
शिकायतों की जांच कराकर होगी कार्रवाई
ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें रोज ही मिल रहीं हैं। प्रधानी का चुनाव भी निकट है, जिससे शिकायतें कुछ ज्यादा बढ़ गई है। शिकायतों की जांच कराई जा रही हैं, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने के मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
-------------------------
गांवों में शुरू हुई खेमेबंदी, बढ़ने लगे झगड़े
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों के चुनाव की सुगबुगाहट जहां तेज हो गई है, वहीं गांव की सियासत भी गरमाने लगी है। मामूली मतों से चुनाव हारने वाले लोग किसी भी हाल में इस बार कुर्सी हथियाना चाहते हैं। इससे गांव में गोलबंदी शुरू हो गयी है। नतीजतन गांवों में लड़ाई-झगड़े भी बढ़ने लगे हैं। पुलिस ने भी गांवों की ओर रुख कर सतर्कता बढ़ा दी है।
------
केस: एक
मोबाइल पर चुनाव न लड़ने की मिली थी धमकी
थाना हैदराबाद के गांव कपराहा निवासी पूर्व प्रधान राजेश शुक्ला को आठ अक्तूबर की रात उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने इस बार चुनाव लड़ने पर जान से मार देने की धमकी दी। प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी, पुलिस उसे थाने बुलवाकर चक्कर कटवाती रही, लेकिन आज तक न तो रिपोर्ट दर्ज की। न ही धमकी देने वाले का पता लगा सकी।
----
केस: दो
महिला प्रधान की पिटाई कर ताना था तमंचा
ग्राम पंचायत उदयपुर महेवा निवासी अर्तिका वर्मा ने तीन साल पहले ग्राम पंचायत की जमीन पर गरीब लोगों के 40 घरों को बसाया था। 22 अक्तूबर को प्रधानी चुनाव से जुड़े गांव के कुछ लोगों ने बस्ती पर अवैध कब्जे का प्रयास किया था। प्रधान के विरोध करने पर प्रधान और उनके बेटे की पिटाई कर दी थी और प्रधान पर तमंचा तान दिया था। पुलिस ने इस मामले में पुष्कर को तमंचा समेत गिरफ्तार किया था।
----
केस: तीन
प्रधान पति और सास पर किया था हमला
थाना खीरी के ग्राम खानपुर गुरैला के ग्राम प्रधान पति धीरज कुमार पुष्कर और उनकी मां पर कुछ लोगों ने 12 अक्तूबर की शाम हमला कर दिया था और ईंट-पत्थर फेंके थे। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया था। प्रधान पति पर हमले के बाद से गांव की सियासत गर्मा गई है, लेकिन चौकी ओयल पुलिस इसको लेकर संजीदा नहीं दिख रही।
----
गांवों में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रही है।
- विजय ढुल, एसपी