फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अब सात दिसंबर तक होगा निशुल्क राशन वितरण

Sun, 29 Nov 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन वितरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर सात दिसंबर 2020 कर दी गई है। गोदामों से राशन का उठान देरी से होने के कारण जिला प्रशासन ने यह समय सीमा बढ़ाई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दिवाली के चलते गोदामों से अनाज का उठान समय पर नहीं हो पाया था, जिससे उचित दर दुकानों पर अनाज देरी से पहुंचा। पीएमजीकेएवाई के तहत निशुल्क अनाज का वितरण 30 नवंबर 2020 तक ही कराया जाना था। एक दिसंबर 2020 को ई-पॉस मशीनों को अपडेट किया जाएगा, जिससे इस दिन वितरण बंद रहेगा। इसके बाद दो से छह दिसंबर 2020 तक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन वितरित किया जाएगा। इसके बाद जिन्हें आधार प्रमाणीकरण से तकनीकी दिक्कत के कारण राशन नहीं मिला होगा, उन्हें मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से सात दिसंबर 2020 को अनाज बांटा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed