{"_id":"5fbff50a8ebc3e9bb80baabb","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly428192040","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर इब्राहिमपुर का पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर इब्राहिमपुर का पंचायत सचिव निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के सचिव (ग्राम पंचायत अधिकारी) अमरदीप को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पंचायत सचिव पर लगातार विभागीय कार्यों की अनदेखी करने समेत ग्राम पंचायत में कई योजनाओं का काम न करवाने के गंभीर आरोप लगे थे। डीपीआरओ मनोज कुमार ने निलंबन की करवाई की करते हुए मामले मे एडीओ पंचायत निघासन से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
निलंबित सचिव अमरदीप के खिलाफ एक साल पहले भी गोला में नियुक्ति के दौरान निलंबन की गाज गिर चुकी है, जिसके बाद बहाल होने पर उन्हें फूलबेहड़ में तैनाती दी गई थी। लेकिन यहां भी उनका लापरवाह रवैया कायम रहा। जब विभागीय कामकाज प्रभावित होने लगे, तो बीडीओ प्रीति तिवारी ने सचिव के खिलाफ रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी। जिसके बाद डीपीआरओ ने अमरदीप के ख़िलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
विभागीय कार्यों में लापरवाही करने और योजनाओं का काम समय से नहीं कराने के चलते सचिव अमरदीप को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सचिव को निघासन ब्लॉक से संबद्ध किया गया है और वहीं के एडीओ पंचायत को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
- मनोज कुमार, डीपीआरओ