फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

सड़क सुरक्षा सप्ताह में सेमिनार: सड़कें न हो लाल खून से, न उजडे़ किसी का घर संसार

Thu, 19 Nov 2020 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कार्यक्रम में मौजूद छात्र - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पं दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सेमिनार हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी निरीक्षक सूर्यमणि यादव ने कहा कि 90 प्रतिशत सड़क हादसे ओवर स्पीड में चलने के कारण होते हैं। उन्होंने सड़क यातायात संकेत चिह्नों, आदेशात्मक चेतावनी व सूचनात्मक आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। नियमों का पालन करने से हम सभी लोग सड़क दुर्घटना से बचे रहते हैं। आचार्य विजय श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क आपको मंजिल तक पहुंचाती है, लेकिन जब कुछ लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते, तो यह सड़क दुघर्टनाएं उन्हे जीवन की आखिरी मंजिल तक पहुंचा देती हैं। उन्होंने कहा कि ‘सड़कें न हो लाल खून से, न उजडे़ किसी का घर संसार। मत भूलो ट्रैफिक नियमों को घर से निकलो जितनी बार।’ मास्टर ट्रेनर अशोक सक्सेना ने विद्यार्थियों को लर्निगं व ड्राइविग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बताई। जनार्दन बाबू मिश्र ने हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। सेमिनार में आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि सड़क पर चलते समय प्रत्येक व्यक्ति को संवेदनशील होना चाहिए। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को तुरन्त यथासंभव अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। सेमिनार में आचार्य कुन्तीश अग्रवाल, आचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव, बिजेंद्र वर्मा, आशीष कुमार मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, श्रवण कुमार गुप्ता समेत छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के लिए दिया प्रशिक्षण
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन परिवहन मुख्यालय द्वारा सेव लाइफ फाउंडेशन संस्था के माध्यम से ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 50 व्यावसायिक वाहन चालकों को मास्क एवं दस्ताने पहनाकर शामिल किया गया। एंटीसिपेट्री ड्राइविंग एंड एक्सीडेंट प्रिवेंशन ट्रेनिंग पद्धति से वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। चालकों को विपरीत परिस्थितियों में जल्द सही निर्णय लेने, वाहन चलाते समय थकान से बचने और ध्यान न भटकने आदि के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन कार्यालय स्थित रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उपस्थित चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर अपने वाहन चलाने से पहले वाहन की जांच करने की सलाह दी गई। वाहन का सुरक्षित संचालन किस प्रकार किया जाना चाहिए आदि विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, यात्री मालकर अधिकारी श्रीराम कश्यप, संभागीय निरीक्षक पंकज, टीएसआई सूर्यमणि यादव ने प्रतिभाग किया।
--
19 ब्लैक स्पाट का सत्यापन करने के निर्देश
लखीमपुर खीरी। जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 19 ब्लैक स्पाट पर सुधारात्मक कार्रवाई का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। अज्ञात वाहनों से घटित होने वाली दुर्घटनाओं में मृत्यु की दशा में दो लाख, घायल होने की दशा में 50 हजार सहायता धनराशि सरकार द्वारा प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई। गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त हो रही वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना अनिवार्य है। किसी भी दशा में किसानों द्वारा एक ट्रैक्टर में एक से अधिक ट्राली लगाकर गन्ने का परिवहन नहीं किया जाएगा। यदि ऐसी वाहनें चलती पाई गईं, तो संबंधित चीनी मिल के विरुद्ध तो कार्रवाई की ही जाएगी, साथ ही पट्टे भी निरस्त किए जाएंगे।
19एलकेएच 51
विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम, दिलाई शपथ
गोला गोकर्णनाथ। रानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज शहाबुद्दीनपुर में यातायात माह के तहत यातायात प्रभारी सूर्यमणि यादव ने विद्यार्थियों को यातायात के नियम बताकर शपथ दिलाई।
यातायात प्रभारी ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन धीमी गति से चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, रोड किनारे लगे सड़क संकेतों को देखकर ही वाहन चलाएं। अगर उम्र 16 वर्ष हो गयी है तो उसका भी ड्राइविंग लाइसेंस भी बन जाएगा। सूर्यमणि यादव ने शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर यातायात जागरूकता टीम के सदस्य बबलू कुमार, शिवकुमार, प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा, उदयवीर, गोविंद कुमार, सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार, रामू, भूपेंद्र कुमार, सुशील कुमार, पीके अवस्थी, दीप कुमार आदि मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed