फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

परेशानी: मैगलगंज समिति ने सैकड़ों किसानों के गन्ना सट्टे बंद किए

Sun, 15 Nov 2020 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। गन्ना पेराई सत्र 2020-21 प्रारंभ हो चुका है, जिसके साथ ही सैकड़ों किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मैगलगंज गन्ना समिति ने सैकड़ों किसानों के सट्टे बंद कर दिए हैं, जिससे उन्हें पर्ची नहीं मिल रही हैं। जबकि किसानों ने सर्वे के समय आवश्यक प्रपत्र समेत घोषणा पत्र भी जमा किए थे। कई किसानों ने दोबारा भी घोषणा पत्र जमा किया, फिर भी सट्टा बंद करके किसानों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त एक तरफ गन्ना किसानों की समस्याएं घर बैठे दूर करने के लिए कॉल सेंटर संचालित करवा रहे हैं, तो वहीं गन्ना विकास समितियों के कर्मचारी/अधिकारी शोषण पर उतारू हैं। मैगलगंज गन्ना समिति में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जहां के सैकड़ों किसानों के सट्टे बंद कर दिए गए हैं। इस समिति से जुड़े किसान अजबापुर चीनी मिल को गन्ना सप्लाई करते हैं, जो तीन नवंबर से पेराई सत्र प्रारंभ कर चुकी है। इससे जिन किसानों के सट्टे बंद कर दिए गए है, उन्हें क्रशर/कोल्हुओं पर औने-पौने दामों पर गन्ना बेचना पड़ रहा है। ई-गन्ना एप पर ऐसे किसानों का डाटाबेस शो नहीं हो रहा है, बल्कि घोषणा पत्र जमा न किए जाने के कारण सट्टा बंद किए जाने की जानकारी दी जा रही है। मितौली, फत्तेपुर, औरंगाबाद और मैगलगंज क्षेत्र के सैकड़ों किसान इस परेशानी से जूझ रहे हैं। चीनी मिल के एक कर्मचारी ने बताया कि उसने स्वयं गन्ना समिति कार्यालय में जाकर कई किसानों के घोषणा पत्र दोबारा जमा कराए, लेकिन उनकी फीडिंग नहीं कराई गई। अब उन किसानों के घोषणा पत्र भी गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि जिन किसानों के घोषणा पत्र जमा नहीं हुए हैं, उनके सट्टे बंद किए गए हैं। कुछ किसानों ने मैगलगंज गन्ना समिति में घोषणा पत्र जमा न करके अजबापुर मिल के कर्मचारियों को दिए थे, जिससे घोषणा पत्र जमा नहीं हो पाए हैं। ऐसे किसान दोबारा गन्ना समिति मैगलगंज में जाकर घोषणा पत्र जमा कर दें, तो उनके सट्टे चालू कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed