फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

सांड़ के हमले में घायल रिटायर्ड शिक्षक की लखनऊ में मौत

Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
रामशंकर शुक्ला ( फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में सांड़ के हमले में घायल हुए सेवानिवृत्त शिक्षक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के ग्राम शेरपुर निवासी रिटायर्ड हेडमास्टर रामशंकर शुक्ल (75) को दो दिन पहले सुबह घर के बाहर टहल रहे थे। तभी सांड़ ने उन पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया था, जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग बताते हैं कि सात माह पूर्व दुलारे की भी सांड़ के हमले से मौत हो चुकी है। सांड़ के हमलों से ग्रामवासी अतुल कुमार शुक्ल, संजीव कुमार मिश्र, लालता प्रसाद शुक्ल, अमरनाथ मिश्र ने रोष जताते हुए गांव में घूम रहे सांड़ को गोशाला भिजवाने की मांग की है।
पहले भी हो चुके हैं सांड़ के हमले
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी 38 वर्षीय राजकिशोर, हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी 65 वर्षीय दुलारे और दो वर्ष पूर्व नगर के मोहल्ला वीरेंद्रनगर कॉलोनी निवासी वृद्ध श्रीधर मिश्र सांड़ के हमले में अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी सुभाष अग्रवाल, इमलिया निवासी 60 वर्षीय तुलसीराम सांड़ के हमले में गंभीर घायल हो गए थे जिनकी जान जाते जाते बची।
विज्ञापन

संसारपुर। ग्राम मौठीखेड़ा निवासी रामाधार (65) पर दो जनवरी 2019 को खेत पर काम करते समय सांड़ ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। ग्राम पकरिया निवासी बालगोविंद अपने घर के बाहर चबूतरे पर खड़े थे जहां सांड़ ने हमला कर उन्हें पटक कर घायल कर दिया था। संसारपुर निवासी पप्पू जायसवाल बाइक से अपने साथी सहित बांकेगंज आ रहे थे तभी अचानक से बाइक पर हमलावर हो गया और उठाकर पटक दिया। ग्राम बेलहिया निवासी बहोरनलाल को खेत में काम करते समय छह माह पूर्व हमला कर घायल कर दिया था। वहीं 15 अक्तूबर को बेलहिया के तेजराम (42) को खेतों में काम करते समय सांड़ ने गंभीर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच सड़क छुट्टा पशुओं का ठिकाना
खेतों में दिन भर विचरण करने के बाद छुट्टा पशु शाम होते ही अपना ठिकाना सड़कों के बीच, चौराहों, तिराहों पर बना लेते हैं। इन पशुओं के झुंड बीच रास्ते में ही बैठे या लड़ते दिखते हैं, जो रात के अंधेरे में राहगीरों के लिए मुसीबत बनते हैं।
शेरपुर के छुट्टा जानवर पकड़कर गोशाला भेजवाने के लिए डीएम को पत्र दिया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि रजागंज ग्राम पंचायत में गोशाला का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर जानवरों को पकड़ कर गौशाला भिजवा दिया जाएगा लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई, जिससे पशु हिंसक होते जा रहे हैं।
- अंजनी दीक्षित, निवासी शेरपुर
गांवों में छुट्टा सांड़, पशुओं का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यह झुंड के झुंड आकर पूरी फसल चट कर जाते हैं और भगाने पर हिंसक होकर आक्रमण कर देते हैं। सरकार को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
-विनोद यादव, निवासी मौठीखेड़ा
नगर में छुट्टा विचरण करते गोवंश को पकड़वाया जा रहा है। पकड़वाए गए गोवंश को नगर पालिका द्वारा बनवाए गए मूड़ा सरकटा स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में रखा जा रहा है, जहां उनके चारे, पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। ग्रामीण क्षेत्र से आए पशुओं के कारण शहर में छुट्टा गौवंश की संख्या बढ़ रही है।

- पीएन दीक्षित, ईओ नगर पालिका परिषद गोला।
- गांवों में विचरण कर रहे हिंसक सांड़ों, गोवंश को ट्रैंकुलाइज कराकर गोशाला भेजवाया गया है। दिन प्रतिदिन गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए न्याय पंचायत स्तर पर नए गोवंश आश्रय स्थल बनवाने का प्रयास किया जा रहा है।
-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed