{"_id":"5f5a79dc8ebc3e54dc463c73","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4193741118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पनगी खुर्द से बरामद कर बच्चे को घर वालों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पनगी खुर्द से बरामद कर बच्चे को घर वालों को सौंपा
विज्ञापन
बरामद बच्चे को घर वालों को सौंपते एसपी सत्येंद्र कुमार। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान चूना भट्टी निवासी 10 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह भदौरिया घर से नाराज होकर चला गया था। पुलिस ने उसे गुरुवार को पनगी खुर्द गांव से बरामद कर घर वालों को सौंप दिया।
एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चूना भट्टी निवासी अशोक सिंह भदौरिया का पुत्र सूर्य प्रताप बुधवार की सुबह घर से बिना कुछ बताए साइकिल लेकर कहीं चला गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी की अगुवाई में टीमें लगाईं । पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। इसी बीच गांव पनगी खुर्द निवासी नीरज यादव ने 112 पुलिस को सूचना दी कि एक बच्चा उसके पास है। बच्चा अपने घर नहीं जाना चाहता है। सूचना पर सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी, प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंचे। बच्चे और कॉलर नीरज यादव को लेकर पुलिस दफ्तर आए। नीरज यादव ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की शाम करीब चार बजे बेड़नापुर स्थित अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच बच्चा साइकिल से पहुंचा। बच्चे ने भूख लगी होने और खाना खिलाने को कहा। इस पर वह बच्चे को घर ले आए और उसे खान खिलाया और पूछताछ की, तो उसने कहा कि वह अपने घर नहीं जाना चाहता है।
एसपी ने नीरज को दिया दो हजार का पुरस्कार
एसपी सत्येंद्र कुमार ने बच्चे को घर पर ले जाकर खाना खिलाने और पुलिस को सूचना देने पर गांव पनगी खुर्द निवासी नीरज यादव की सराहना की। उसे दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। साथ ही बच्चे की बरामदगी में लगी पुलिस टीमों को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।