{"_id":"5f48fba38ebc3e3d131254b0","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly417730836","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा फिर हुई विकराल, खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा फिर हुई विकराल, खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर पहुंची
विज्ञापन
रैनी गांव में कटान करती शारदा नदी
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। तीन-चार दिनों से नरम तेवर दिखाने वाली शारदा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। नदी खतरे के निशान से फिर 21 सेमी ऊपर पहुंच गई है। नदी का बहाव इतना तेज है कि नदी ने दौलतापुर रेलवे लाइन के पास तेजी से कटान शुरू कर दिया है। रेलवे ने भी लाइन बचाने के लिए कार्य शुरू करा दिए हैं। जाल आदि बनाकर पत्थर डालकर कटान को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जंगल नंबर सात में भी नदी तेजी से भूकटान कर रही है। जिससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
बीते तीन-चार दिनों से शारदा नदी का जलस्तर काफी कम हो गया था। नदी खतरे के निशान के आसपास ही जाकर टिक गई थी। लेकिन इसके बाद शुक्रवार सुबह से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और नदी खतरे के निशान को काफी पार कर गई। जल आयोग के अनुसार दोपहर तीन बजे शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 सेमी से 21 सेमी ऊपर 154.310 सेमी पर पहुंच गया था। नदी अभी भी बढ़ रही है। जिससे कटान का खतरा भी तेज हो गया है। उधर नदी के तेज बहाव से दौलतापुर के पास रेलवे लाइन भी खतरे में आ गई है। नदी यहां पर तेजी से रेलवे लाइन की ओर कटान कर रही है। रेलवे विभाग ने भी लाइन बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। लोहे के तारों का जाल बनाकर उसमें पत्थर डालकर नदी के तेज बहाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जंगल नंबर सात तथा बरुआ कलां में भी नदी तेजी से भूकटान कर रही है। जिससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी अगर इसी तरह से कटान करती रही तो जल्द ही जंगल नंबर सात के आसपास गांवों की ओर नदी बढ़ेगी।