{"_id":"5f259c248ebc3e9f6c354e83","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4148308181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारा थाने में एसएसबी जवान की तहरीर पर 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारा थाने में एसएसबी जवान की तहरीर पर 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पांच नामजद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के कारण शनिवार को रोडवेज बस अड्डे से यात्रियों की भीड़ गायब रही। यात्रियों की प्रतीक्षा में लखनऊ, कानपुर और गोला रूट की बसें घंटों बस अड्डे पर खड़ी रहीं। जो रूट पर गई भी उनमें सवारियों की संख्या गिनती की रही। लोड फैक्टर कम होने की आशंका के चलते कई बस मालिकों ने अपनी बसें ही खड़ी कर दी। उधर, गोला डिपो की कुछ बसें लखीमपुर से वापस लौट गई।
बकरीद और रक्षाबंधन त्योहार के चलते बसों में भीड़ होने की उम्मीद थी। मगर, लॉकडाउन के कारण शनिवार को रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे में रूट पर निकली बसों को रास्ते में एकाध सवारियां ही मिल सकीं। गोला से कानपुर जा रही बस सिर्फ एक सवारी लखीमपुर तक लेकर आई। तो वहीं सीतापुर, लखनऊ आदि के लिए रूट पर निकली लखीमपुर और गोला डिपो की बसों के हालात भी कुछ इसी तरह के रहे। निर्धारित से कम आय होने की आशंका के चलते कई बस मालिकों ने बसें ही खड़ी करा दी तो। गोला से सीतापुर आदि के लिए निकली बसें लखीमपुर से ही वापस हो गई।
लॉकडाउन के कारण त्योहार पर भी यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। दोपहर तक सिर्फ 11 बसे ही ऐरा व लखनऊ के लिए रवाना हो सकी। आय बेहद कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
- एसपी सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो