फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

ट्रैक्टर से रैनी समदहा पहुंचे डीएम, बाढ़ एवं कटान का लिया जायजा

Sun, 02 Aug 2020 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह शनिवार को पूरे प्रशासनिक अमले के साथ तहसील धौरहरा के ग्राम समदहा के मजरा रैनी पहुंचे और बाढ़ एवं कटान का जायजा लिया। डीएम ने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ग्रस्त गांव के अंदर जाकर नुकसान का आकलन किया है। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को लोगों तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने रैनी के ग्रामीणों से एक एक कर बात की उनकी समस्याएं जानी और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। बताते चलें कि ग्राम समदहा के मजरा रैनी में पांच ग्रामवासियों के घर पूरी तरह से जलमग्न हो गए। डीएम ने मौके पर मौजूद एसडीएम सुनंदू सुधाकरन को निर्देश दिए कि यहां पर तत्काल चिकित्सा कैंप लगाया जाए और जिन लोगों के मकान एवं कृषि योग्य भूमि कटान से प्रभावित हुई है, उसका सर्वे करवाया जाए। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग पशुओं के चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए। डीएम ने कहा कि वर्तमान में नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। जलस्तर कम होने पर अस्थायी रूप से कटान निरोधक समाधान किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। डीएम ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि जो लोग प्रभावित हुए हैं उन्हें तत्काल खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी सत्येंद्र कुमार के साथ ब्लॉक रमियाबेहड़ के रामनगर बगहा का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने ग्रामीणों से बातचीत कर खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम से कहा कि कोई भी व्यक्ति भुखमरी का शिकार न होने पाए।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने शारदा बैराज का किया निरीक्षण
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार ने शारदा बैराज का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से बैराज के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नदी के वर्तमान जल स्तर एवं खतरे के निशान के बारे में जानकारी प्राप्त की। शारदा बैराज पर नवनिर्मित स्वचालन नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा इस कंपयूटरीकृत नियंत्रण का प्रजेंटेशन करते हुए गेटों के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही बाढ़ और बैराज से संबंधित अभियंताओं को पूरे बाढ़ अवधि के दौरान निरंतर सजग रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed