{"_id":"5f2447158ebc3e9ff366da5b","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4147177147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर तीन साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर तीन साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। कसबे में स्थित तालाब में डूबकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाल लिया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
कसबा सिकंद्राबाद निवासी रामू के घर के पास में तालाब है। रामू ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पुत्र अमन (3) घर के बाहर अकेले गेंद खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गायब हो गया। काफी देर तक जब वह नहीं दिखाई दिया तो उसकी तलाश की गई। काफी खोजबीन के बाद भी अमन का कोई पता नहीं चला। शाम को तालाब में शव उतराता देखा गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और घर ले आए। हादसे की सूचना परिवार वालों ने पुलिस को नहीं दी है। मृतक अमन दो भाइयों में छोटा था।