फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बाढ़ के खतरे वाले गांवों को चिह्नित कर पहले से कर लें व्यवस्थाएं: मंडलायुक्त

Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। तीन दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने बाढ़ की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन गांवों में बाढ़ से कटान की संभावना है, उनका चिह्नीकरण करते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, औषधियां, जानवरों के लिए भूसा-चारा आदि व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। शेल्टर होम के लिए स्थानों का चिह्नांकन कर वहां समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करा ली जाएं। उन्होंने गोताखोरों, नावों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के प्रारंभ में अधिशाषी अभियंता बाढ़ राजीव कुमार ने जनपद में बाढ़ से बचाव के लिए किए गए कार्यों का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि करीब 200 गांव बाढ़ प्रभावित है और बाढ़ की स्थितियां मुख्यत: घाघरा, शारदा, मोहाना और सुहेली नदियों से उत्पन्न होती है। एडीएम अरुण कुमार ने बताया कि पहले से ही चिह्नित स्थानों पर बाढ़ चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। 78 गोताखोरों को चिह्नित कर उनके नाम और मोबाइल नंबर की सूची संबंधित थानों को उपलब्ध करा दी गई है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बुलाया जा सके। मंडलायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में तैनात आशाओं के पास इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स आक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, जिससे वह आम जनता की नियमित जांच करती रहें। दवाइयों का पर्याप्त स्टाक रखने के निर्देश दिए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। सामग्रियों की आपूर्ति के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी, उपायुक्त मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार भार्गव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जीवन जीने की कला विकसित करें
लखीमपुर खीरी जिले के नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने कोविड 19 नियंत्रण में और अधिक सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सिविल सोसायटी संगठनों, स्वयं सेवी संगठनों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान केवल शासन के स्तर पर ही संभव नहीं हो सकता, इसके लिए सामाजिक सहभागिता बहुत जरूरी है। कोरोना एक अतिसंक्रामक रोग है और हम सभी को इससे बचने की लड़ाई स्वयं भी लड़नी होगी। प्रत्येक व्यक्ति इस लड़ाई में कोरोना योद्धा है। हम अपनी इम्युनिटी को बढ़ाएं, सोच को सकारात्मक रखें और प्रकृति के संकेतों को समझते हुए उसके साथ जीवन जीने की कला विकसित करें। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 62 हजार प्रवासी आ चुके हैं, जिससे जनपद में कोरोना से संबंधित एक्टिव केसेज की संख्या बढ़ी है। बैठक में समाजसेवी अनिल शुक्ल, दिलीप गुप्ता, विक्की अजमानी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत ओयल और खीरी टाउन का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी शनिवार की सुबह नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम ने सबसे पहले नगर पंचायत ओयल पहुंचकर स्वच्छता एवं कोरोना सर्विलांस अभियान की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने मोहल्ला जगतिया, शिवाला, कोतवाली वार्डों में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई एवं डोर टू डोर किए जा रहे कोरोना सर्विलांस अभियान की जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अधिकारी सात्विक शुक्ला ने बताया कि सभी वार्डों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही मैलाथियान का भी छिड़काव संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कराया जा रहा है। इसके अलावा ब्लॉक नकहा में स्थित कोविड केयर सेंटर जगसड़ पहुंचे, जहां उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संचारी रोग अभियान की प्रगति की समीक्षा की
लखीमपुर खीरी मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने संचारी रोग अभियान की समीक्षा कर इसे और गहनता से चलाये जाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि अह तक 4,10,574 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसमें 25,19,858 लोगों का परीक्षण किया गया है। डीएम शेलैंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ. सफाई एवं स्वच्छता अभियान के पर्यवेक्षण के लिए ब्लाकवार जनपद स्तरीय अधिकारिओं को नामित किया गया है, जो नियमित रूप से अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग आदि कार्यों को सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed