{"_id":"5ed6894d8ebc3e9062521c1f","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly407889286","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में गल्ला व्यापारी का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में गल्ला व्यापारी का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के जंगबहादुरगंज निवासी गल्ला व्यापारी का शव तीसरे दिन मंगलवार को पड़ोसी जनपद हरदोई के ग्राम दत्यौनापुर के निकट शारदा नहर में मिला। शव देख परिजन ने हत्या की आशंका जताई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जंगबहादुरगंज के गल्ला व्यापारी 42 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता 31 मई को शारदा नहर में बह गए थे। घटना रेलवे पुल के निकट हरदोई जनपद में हुई थी और उनकी चप्पलें भी नहर किनारे बरामद हुईं थी। परिजन ने गोताखोरों से नदी में शव की खोज कराई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को जिला हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दत्यौनापुर के निकट अशोक कुमार का शव नहर में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। परिजन के अनुसार अशोक कुमार के मुंह से खून निकला हुआ था, चेहरे पर भी चोट के निशान थे। गले पर चारों ओर गमछा कसा हुआ था। हालात को देखकर परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पिहानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेज दिया।
कोतवाली पिहानी के प्रभारी निरीक्षक सूर्यप्रकाश शुक्ल ने बताया कि घटना की गुमशुदगी मृतक के पुत्र अजित गुप्ता ने यहां दर्ज कराई थी। उन्होंने हत्या की आशंका को निराधार बताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।