{"_id":"5ebaf8958ebc3e9c9a5fc223","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly405647852","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक की टक्कर से वन विभाग के बैरियर का भवन टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक की टक्कर से वन विभाग के बैरियर का भवन टूटा
विज्ञापन
गौरीफंटा। भारत से बैगास लेकर नेपाल जा रहे एक मिनी ट्रक ने गौरीफंटा सीमा पर बने वन विभाग के बैरियर में टक्कर मार दी। इससे बैरियर का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर कार्य कर रहा वनकर्मी बाल-बाल बच गया। बैरियर भवन बनवाए जाने पर ट्रक को छोड़ दिया जाना तय हुआ है।
भारत से बैगास लेकर नेपाल जा रहा मिनी ट्रक ने गौरीफंटा सीमा पर बने वन विभाग के बैरियर के कार्यालय में टक्कर मार देने से कार्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कार्यालय में अंदर कार्य कर रहे वनकर्मी बाल-बाल बच गए। उधर वन विभाग ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर बॉर्डर पर पहुंचे ट्रक मालिक ने ट्रक छुड़वाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। जिसपर मामला मालिक से भवन को बनवाए जाने के बाद ट्रक छोड़े जाने की सहमति बनी। ट्रक मालिक द्वारा भवन की मरम्मत कराई जा रही है।