फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

ईसानगर के ग्राम विकास अधिकारी की सेवाएं समाप्त

Wed, 29 Apr 2020 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। भूतपूर्व सैनिक कोटे से ग्राम विकास अधिकारी पद पर नियुक्ति लेने वाले सुरेंद्र कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई उनके आवेदन के समय कंप्यूटर संचालन का ट्रिपल सी प्रमाण पत्र नहीं देने के कारण की गई।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम्य विकास अधिकारी सामान्य चयन प्रक्रिया वर्ष 2016 में की गई थी, जिसमें ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल 2016 से 10 फरवरी 2020 तक किए गए थे। इस भर्ती में कुल 3133 पद थे, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों के लिए 156 पद थे। शैक्षिक अर्हता में विज्ञान या कृषि से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण होना और कंप्यूटर संचालन में ट्रिपल सी प्रमाण पत्र अनिवार्य था। उन्नाव के थाना बीघापुर के गांव ओसिया निवासी सुरेंद्र कुमार ने भी भूतपूर्व सैनिक कोटे से सन 2016 में आवेदन किया। इसमें नौसेना में नौकरी के दौरान हासिल कंप्यूटर शिक्षा से संबंधित प्रमाण पत्रों को संलग्न किया गया था, ट्रिपल सी का प्रमाण पत्र दाखिल नहीं किया, जिसे उन्होंने 2017 में हासिल किया। उनकी नियुक्ति सात जून 2019 को हुई थी, जिसके बाद ईसानगर ब्लॉक में तैनाती की गई। ऐसे में उनके खिलाफ आवेदन के समय ट्रिपल सी प्रमाणपत्र दाखिल न करने की शिकायत की गई। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद सुरेंद्र कुमार की सेवा समाप्त करते हुए नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से शून्य घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed