{"_id":"5e907d4b8ebc3e6fd1002596","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4022651193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कांपलेक्स की दूसरी मंजिल पर चढ़ा सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कांपलेक्स की दूसरी मंजिल पर चढ़ा सांड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। नगर पालिका कांपलेक्स की दूसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार की शाम एक सांड़ चढ़ गया। शुक्रवार को लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत कर उसे नीचे उतारा।
नगर पालिका कांपलेक्स में डाकघर व वाणिज्यकर कार्यालय है। दो तरफ से सीड़ियां होने के कारण आए दिन कोई न कोई मवेशी आसानी से दूसरी व तीसरी मंजिल पर चढ़ जाता है। बृहस्पतिवार की शाम को एक सांड़ भी पालिका कंपलेक्स की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने नगर पालिका ईओ महेन्द्र चौधरी को सूचना दी। ईओ ने पालिकाकर्मियों को ले जाकर सांड़ को उतारने का प्रयास शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद रस्सी से सांड़ को पकड़कर नीचे उतारा जा सका। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।