{"_id":"5e8480288ebc3e735433b6f7","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4013453131","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन, किराना व दवाई का दुकानों का निरीक्षण कर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन, किराना व दवाई का दुकानों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
विज्ञापन
पलियाकलां। एसडीएम पूजा यादव ने भीरा और पलिया की कई राशन दुकानों का निरीक्षण किया। साथ ही किराना-परचून व मेडिकलों का भी जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश अधीनस्थों को दिए। इस दौरान कोटेदारों को भी बेहतर ढंग से राशन की दुकानों में राशन वितरण करने के निर्देश दिए गए।
बता दें कि एक अप्रैल से राशन की दुकानों पर अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी को लेकर एसडीएम पूजा यादव व पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार ने भीरा और पलिया की राशन दुकानों का निरीक्षण किया। साथ ही कोटेदार से आपूर्ति के बारे में पूछा और संतोषजनक जवाब मिलने के बाद किराना-परचून व मेडिकलों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा तहसील में प्रशासन की तरफ से बनाई गई सामुदायिक रसोई में भी काम करने वाले लोगों से स्वच्छता के साथ खाना बनाने की बात कही। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।