फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पहले दिन खुल नहीं सके सरकारी गेहूं क्रय केंद्र, कई दिन टलने के आसार

Wed, 01 Apr 2020 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में आने वाले दिनों में किसानों की संख्या बढ़ने लगेगी, लेकिन यहां प्रस्तावित चारों सरकारी क्रय केंद्र पहले दिन नहीं खुल सके। इसकी वजह भी तैयारियों में हीला हवाली है, लेकिन अधिकारी कोरोना की ड्यूटी में लगे होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य मिलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में सरकारी गेहूं खरीद एक अप्रैल से प्रारंभ होनी थी, जिसके लिए 119 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन राजापुर मंडी में गेहूं की आवक भी हुई। किसान सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने की उम्मीद से आए भी थे, लेकिन क्रय केंद्र खुले न होने से आढ़तियों के पास 1800 रुपये प्रति क्विंटल रेट में गेहूं बेचना पड़ा। मंडी सचिव ने भी नीलामी में किसानों को समर्थन मूल्य न दिला पाने में क्रय केंद्रों के न खुलने की वजह बताई है। राजापुर मंडी स्थल में चार क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं, जिनमें दो आरएफसी, एक एफसीआई और एक पीसीएफ का क्रय केंद्र खोला जाना है। लेकिन पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र बैनर नहीं लगाया गया और न ही इन्हें खोला गया। ऐसे ही गांवों में प्रस्तावित क्रय केंद्र नहीं खुल पाए हैं। जिला खरीद अधिकारी/एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से प्रस्तावित क्रय केंद्रों पर खरीद प्रारंभ होनी थी, लेकिन लॉकडाउन से तैयारियों में कुछ कमी रह जाने से खरीद प्रारंभ करने की तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने मौखिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि 16 अप्रैल से सरकारी गेहूं क्रय केंद्र संचालित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed