{"_id":"5e80806a8ebc3e774a6baad6","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4010648133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के दौड़ाने पर छत से गिरकर गंभीर जख्मी, लखनऊ में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के दौड़ाने पर छत से गिरकर गंभीर जख्मी, लखनऊ में भर्ती
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। बंदर भगाने गया युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला दामोदरपुर निवासी अनिल कुमार (39) की छत पर बने जाल पर पड़ी पॉलिथीन को बंदर फाड़ रहे थे। शनिवार शाम लगभग पांच बजे अनिल छत पर चढ़कर बंदरों को भगाने के लिए गया तो वह उसपर दौड़ पड़े। इस पर घबराकर छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घरवाले फौरन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जिन्होंने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। उसे पहले जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अत्यंत गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती करने से इंकार करने पर अब उसका इलाज यहीं निजी चिकित्सालय में चल रहा है। अनिल मूलरूप से पीलीभीत जिले का रहने वाला है और उसकी पत्नी रेनू आर्या यहां शिक्षामित्र है। संवाद