{"_id":"5e2c88018ebc3e7d6541256e","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3933768114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बंद रहेंगे बैंक.. कैश का कर लें इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बंद रहेंगे बैंक.. कैश का कर लें इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 जनवरी से दो फरवरी तक बैंकों में नहीं होगा कामकाज
लखीमपुर खीरी। बैंक संबंधी यदि कोई काम है तो उसे 30 जनवरी तक निपटा लें, क्योंकि 31 जनवरी से लेकर दो फरवरी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में न तो पैसों को लेन देने हो सकेगा और न ही अन्य कोई काम। तीन दिन तक बैंक बंद होने के कारण एटीमएम में भी कैश की दिक्कत होगी। इसलिए कैश की व्यवस्था पहले से कर लें तो ज्यादा बेहतर होगा।
31 जनवरी को माह का अंतिम दिन है इसलिए इस दिन बैंक बंद रहेंगे। एक फरवरी को फरवरी माह का पहला शनिवार और दो फरवरी को रविवार है। तीन दिन तक लगातार बैंक बंद होने से लोगों के आगे कैश की दिक्कत आ सकती है, क्योंकि तीन दिन बैंक बंद होने से बैंक से कैश नहीं मिलेगा। इस कारण एटीएम में भी पैसा लगना संभव नहीं होगा। इसलिए लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। वैसे भी जिले के एटीएम में कैश को लेकर आए दिन मारामारी रहती है। इसलिए बेहतर होगा कि 31 जनवरी से पहले ही बैंक के काम निपटाने के साथ तीन दिन के लिए कैश की व्यवस्था भी करलें। इलाहाबाद बैंक के एलडीएम जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव का कहना है कि 31 जनवरी से दो फरवरी तक बैंक बंद रहेंगे। मगर, एटीएम में कैश की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।