फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

दावा फुलप्रूफ ऑनलाइन व्यवस्था का फिर भी माफिया चला रहा फर्जी सट्टा

Fri, 24 Jan 2020 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद पकड़ा गया फर्जी सट्टा
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने बंद कराया सट्टा, भुगतान पर लगाई रोक
लखीमपुर खीरी। गन्ना माफिया पर अंकुश लगाने के लिए फूलप्रूफ व्यवस्था का दावा करने वाले गन्ना विभाग की कलई खुल गई है। ऐरा चीनी मिल को गन्ना सप्लाई करने वाले एक गन्ना माफिया का फर्जी सट्टा पकड़ा गया है। करीब 10 बीघा खेत होने के बावजूद खतौनी में हेरफेर करके कागजों में रकबा बढ़ाकर सट्टे में 151 पर्चियां बनाई गई हैं। ई-गन्ना एप लांच होने के बाद ऐसे मामलों के पकड़े जाने की संभावना बनी है, जिसकी मदद से शिकायतकर्ता ने फर्जी सट्टा को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक घनश्याम सिंह ने सट्टा संचालन पर रोक लगाई है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतकर्ता अमर सिंह ने बताया है कि ऐरा मिल क्षेत्र के गांव करौंहा निवासी किसान तारादेवी के नाम करीब 10 बीघा जमीन है, जबकि सट्टा पर 3.77 हेक्टेअर जमीन दर्शाई गई है। इसी आधार पर किसान का बेसिक कोटा 3519 क्विंटल और पर्चियां 151 बनाई गई हैं। तारादेवी के नाम पर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर फर्जी सट्टा तैयार कराया गया, जिसकी भनक सर्वे करने वाले गन्ना समिति के अधिकारियों/कर्मचारियों को भी नहीं हुई। शिकायत पर जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल ने मामले की जांच ऐरा के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक घनश्याम सिंह को सौंपी। गन्ना निरीक्षक ने जांच में आरोप सही पाए, जिस पर उन्होंने गन्ना समिति के सचिव को सट्टा बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही आरोपी किसान के भुगतान पर रोक लगाने के लिए चीनी मिल अधिकारियों को निर्देश दिए हैैं।
विज्ञापन

महिला किसान का बेटा गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रांसपोर्टर
शासन-प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था में छेद करने वाले इस प्रकरण में पता चला है कि तारादेवी का बेटा गन्ना क्रय केंद्रों से मिल तक गन्ना ढुलाई का काम करता है। इससे उसकी चीनी मिल के अधिकारियों से अच्छी साठगांठ है। सूत्र बताते हैं कि इन्हीं संबंधों का फायदा उठाते हुए उसने कूटरचित अभिलेखों के आधार पर फर्जी सट्टा बनवा लिया होगा। हालांकि गन्ना सर्वे करने वाले कर्मचारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर ही किसान के गन्ने का एरिया निर्धारित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर सट्टा बंद कर दिया गया है। जांच आख्या प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed