फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर गंभीर नहीं हैं चीनी मिल प्रबंधन, किसान परेशान

Mon, 13 Jan 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। गन्ना बाहुल्य क्षेत्र में किसान चीनी मिलों पर बकाये को लेकर परेशान हैं। आलम यह है कि जिले में नौ चीनी मिलों में अब भी छह चीनी मिलों पर किसानों का करीब 4.27 अरब रुपये पिछले वर्ष (2018-19) का भुगतान बकाया है। इधर, चीनी मिलों में नए पेराई सत्र (2019-20) के दो माह बीत गए हैं, लेकिन चार मिलों गोला, पलिया, खंभारखेड़ा और ऐरा मिल ने अब तक भुगतान करना शुरू नहीं किया है। इससे इन मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

नए पेराई सत्र में बजाज ग्रुप की गोला मिल पर दो अरब 49 करोड़ 80 लाख 70 हजार रुपये, पलिया मिल पर एक अरब 68 करोड़ 88 लाख 48 हजार रुपये, खंभारखेड़ा पर एक अरब 75 करोड़ 32 लाख सात हजार रुपये और एडवंट्ज ग्रुप की ऐरा मिल पर एक अरब 12 करोड़ 16 लाख 27 हजार रुपये बकाया हो चुका है। करीब दो लाख किसान प्रभावित हुए हैैं, जिन्हें एक भी पर्ची का भुगतान नहीं मिला है। इन्हीं चार मिलों समेत दो सहकारी मिलों (बेलरायां और संपूर्णानगर) पर पिछले वर्ष (2018-19) का चार अरब 27 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। ऐसे हालात में किसानों की हालत आसानी से समझी जा सकती है खासकर छोटे किसानों का हाल सबसे ज्यादा खराब है। भुगतान कब तक मिलेगा? इसके बारे में सोचकर ही हलकान हैं।
विज्ञापन

अभी पिछले वर्ष का बकाया भुगतान किया जा रहा है, जो 30 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद फरवरी से नए पेराई सत्र का भुगतान किया जाएगा। बैंक से सीसीएल लिमिट न होने के कारण चीनी बेचकर ही प्राप्त होने वाली कुल धनराशि में से 85 प्रतिशत से किसानों को भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनसी अग्रवाल, यूनिट हेड, बजाज ग्रुप
सहकारी मिलें जल्द ही पिछले वर्ष का बकाया भुगतान कर देंगी। नए सत्र का भुगतान कर रही हैं। सिर्फ बजाज ग्रुप की तीन और ऐरा मिल ने नए सत्र में भुगतान प्रारंभ नहीं किया है। जल्द भुगतान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed