{"_id":"5e0e30858ebc3e87a413fd31","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly390348899","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना उठान न होने पर गुस्साए किसानों ने रोकी तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना उठान न होने पर गुस्साए किसानों ने रोकी तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना देकर जताया विरोध
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर प्रशासन की लापरवाही से क्रय केंद्रों पर हंगामा हो गया। नहरोसा पीलीभीत गन्ना क्रय केंद्र पर समय से गन्ना उठान न होने और इंडेट कम होने की समस्या से नाराज किसानों ने तौल रोक दी और धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध किया।
क्रय केंद्र नहरोसा पीलीभीत में गुरुवार को किसानों ने तोल रोक कर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर ठेकेदार और मिल के कर्मचारी गोविंद राय सेंटर पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसानों ने उनको खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद अधिकारियों ने प्रतिदिन सात सौ प्रति क्विंटल गन्ना उठाने की बात कही। किसानों ने बताया कि डनलप का गन्ना भी समय से नहीं उठाया जा रहा है, गन्ने सूख रहे हैं जिससे इंडेट भी कम हो रहा है। इससे पूर्व परसपुर में भी गन्ना उठान न होने पर किसानों ने प्रदर्शन किया था लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। इस दौरान सतवीर सिंह, रहू अहमद, मुनीर अहमद, सुखविंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद