{"_id":"5e0a3c8e8ebc3e880f0046f9","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly389988835","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भारतीय सैलानियों को दी जाएगी सुरक्षा और सहूलियत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भारतीय सैलानियों को दी जाएगी सुरक्षा और सहूलियत’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में समन्वय बैठक में मुख्य अतिथि थीं नेपाल की पर्यटन मंत्री माया भट्ट
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल पर्यटन व भ्रमण वर्ष 2020 के लक्ष्य को सफल बनाने को लेकर धनगढ़ी में भारत व नेपाल के प्रमुख लोगों की समन्वय बैठक हुई। नेपाल की वन और पर्यटन मंत्री ने कहा कि नेपाल आने वाले भारतीय सैलानियों को सुरक्षा व सहूलियत दी जाएगी।
सोमवार को कैलाली जिले के भारत-नेपाल पत्रकार संघ की ओर से धनगढ़ी में एक होटल में संयुक्त समन्वय बैठक हुई। जिसका वन और पर्यटन मंत्री माया भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सुदूर पश्चिम प्रदेश में देखने के लिए कई पर्यटन व धार्मिक स्थल हैं जहां कम खर्च कर प्राकृतिक सौंदर्यता देखी जा सकती है। पर्यटन वर्ष में नेपाल आने वाले भारतीय सैलानियों को पूर्ण सुरक्षा व अन्य सहूलियत मिलेंगी। कैलाली जिलाधिकारी यज्ञराज बोहरा ने भी कहा कि भारतीय सैलानियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। इस दौरान एसपी कैलाली सुदीप गिरि के अलावा कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ, नाटा संघ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।